हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता

24-10-2019

' पक्ष -विपक्ष के द्वंद्व में, विचारों का होता है संवाद।

तर्कों - तथ्यों के फेर में , पल्लवित वाद -विवाद ।।'

विद्यालय में 14 अक्टूबर 2019 को हिंदी वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ' आज के परिवेश में गांधीवादी सिद्धांतों की प्रासंगिकता है' नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत विषय के पक्ष व विपक्ष में अपने तर्कयुक्त विचारों के माध्यम से नये दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉक्टर वीनू कुमार जी और विभागाध्यक्ष श्री यशवीर सिंह जी ने अपने संदेशों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।विभागाध्यक्ष जी ने गांधीजी के प्रेरक प्रसंग का उल्लेख करते हुए वाद -विवाद प्रतियोगिता के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

दोनों पक्षों के प्रतिभागियों द्वारा की गई गर्मागरम बहस के उपरांत निष्पक्ष निर्णायक मंडल द्वारा निम्नलिखित प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया-

क्र. सं.   विद्यार्थी का नाम   कक्षा     प्रतियोगिता में प्राप्त स्थान      

   1 .     रिया सक्सेना        10               प्रथम

   2 .     जीत वर्मा            10               द्वितीय

   3 .     साक्षी                  9                तृतीय

 कुशल तर्क -वितर्क कर्ता व कुशल वक्ता का पुरस्कार रिया सक्सेना      कक्षा 10 की छात्रा को दिया गया।

 प्रतियोगिता धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सम्पन्न हुई।

 

For more photos Click here