HINDI QUIZ COMPETITION

25-08-2022

 ‘ज्ञान गंगा’ अंतर्विद्यालयी

हिंदी क्विज़ प्रतियोगिता

 

विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए इंडियन स्कूल अल वादी अल कबीर, मस्कट द्वारा ‘ज्ञान गंगा’ अंतर्विद्यालयी हिंदी क्विज़ प्रतियोगिता दिनांक 17 अगस्त 2022 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ओमान में स्थित इंडियन स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हमारे विद्यालय की प्रबुद्ध प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता वर्मा की प्रेरणा  और उप प्रधानाचार्य एवं विभागाध्यक्ष (हिंदी) श्री यशवीर सिंह के मार्गदर्शन से हमारे विद्यालय की छात्रा ध्रुवी हिरेनकुमार जोषी और छात्रा अर्शिया कुलश्रेष्ठ ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। हिंदी अध्यापिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने छात्राओं को पूर्ण सहयोग प्रदान किया।  ज्ञानवर्धक व रुचिकर प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने विजेता छात्राओं को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

For more photos Click here